यूपी प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में संबोधित करतीं डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा।
लखनऊ। कवि फूलचंद जैन पुष्पेंदु की 113वीं जयंती पर जैन मिलन की ओर से यूपी प्रेस क्लब में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जैन मिलन के संरक्षक वीर शैलेंद्र जैन ने की। मुख्य अतिथि इनकम टैक्स एप्लीकेट ट्राइब्यूनल, लखनऊ के सदस्य सुधांशु श्रीवास्तव रहे। समारोह में भारत गौरव डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा को कवि पुष्पेंदु जैन साहित्य सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने के बाद डॉ. सहगल ने कहा कि कवि पुष्पेंदु जैन का जीवन संघर्षपूर्ण रहा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने दुख और कठिनाइयों का धैर्य व साहस से सामना किया। सुखे-दुखे समे कृत्वा उनके जीवन का मूलमंत्र था।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में संबोधित करतीं डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में संबोधित करतीं डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा।