लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) लखनऊ शाखा का 11 जनवरी को होने वाला चुनाव स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने स्थगित कर दिया है। शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने चुनाव को लेकर महानिदेशक से आपत्ति दर्ज की थी। निदेशक पैरामेडिकल की ओर से लखनऊ मंडल अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण को डीपीए लखनऊ शाखा के चुनाव संबंधी मामले की जांच भी सौंपी गई है। 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। जिला मंत्री कपिल ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की मनमानी और तानाशाही पर रोक लगाने पर यह पहला कदम है।