लखनऊ। विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ बुधवार को इटौंजा थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है। इटौंजा के महोना नगर पंचायत के केसरमऊ कला निवासी तेजस्वी (24) ने चार दिसंबर को मायके में फंदा लगा लिया था। बुधवार को मृतका की मां कल्पना त्रिवेदी ने बेटी के पति शुभम तिवारी, सास, ससुर मनोज और देवर मोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने तेजस्वी को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था।