फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की खुदकुशी मामले में दहेज हत्या का केस

Sat, 28 Oct 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में पति को वीडियो कॉल कर फांसी लगाने वाली विवाहिता की मां ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। सआदतगंज के वजीरबाग की रहने वाली नेहा (26) की शादी पांच साल पहले आलमबाग के मवैया निवासी इरफान से हुई थी। नेहा काफी समय से पति इरफान के साथ मायके में ही रह रही थी। 30 सितंबर को इरफान नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया था। बुधवार को नेहा ने घर के ऊपरी कमरे में जाकर पति को वीडियो कॉल करके फांसी लगा जान दे दी थी। नेहा की मां फातिमा ने बृहस्पतिवार को दामाद इरफान के साथ ही ससुराल की ही शगुफ्ता, शाइस्ता, फरहीन, आरिफ, आसिफ, आमिर, गोलू और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें