लखनऊ। हावड़ा से ऋषिकेश के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस को 28 जनवरी से चंदौली मझवार स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 13009 दून एक्सप्रेस चंदौली मझवार स्टेशन पर सुबह 7:51 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद आगे रवाना होगी। ऋषिकेश से आने वाली ट्रेन 13010 दून एक्सप्रेस चंदौली मझवार स्टेशन पर शाम 5:38 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद यहां से रवाना होगी।