स्वच्छता पखवाड़े में शपथ लेते महामाया राजकीय महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र।
श्रावसती। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा पर शनिवार को सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों सहित ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम हुए। यहां लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वहीं कलेक्ट्रेट में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मौजूद अफसरों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और सप्ताह में दो घंटे श्रमदान की अपील किया।
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने अफसरों संग श्रमदान किया। पुलिस कार्यालय में एसपी घनश्याम चौरसिया ने मातहतों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर शस्त्रों की सफाई का अभ्यास भी कराया। लोगों को स्वच्छता के फायदे बताते हुए स्वच्छता अपनाने की सलाह दी गई। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय भयापुरवा और बालक विद्यालय भचकाही सहित सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय सहित महाविद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायतों सहित नगर पालिका परिषद भिनगा और नगर पंचायत इकौना में भी मौजूद अधिकारियों ने मातहतों को स्वच्छता की शपथ दिलाया। इस दौरान कई स्थानों पर छात्रों व स्वयं सेवियों ने स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता अपनाने की सलाह दिया।