फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुत्ते ने बच्ची का चेहरा नोचा, लहूलुहान

Wed, 20 Mar 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। रायपुर गांव में दरवाजे के पास खेल रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। उसका चेहरा नोच डाला, जिससे वह लहूलुहान हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामकुमार की तीन वर्षीय बेटी नैंसी मंगलवार सुबह दरवाजे के पास खेल रही थी। उसकी मां घर में खाना बना रही थी। इस दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उसके चेहरे को जबड़े से नोच कर कई घाव कर दिए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो कुत्ता भाग गया।
कुत्ते के हमले से मासूम को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। अभी तक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अनवर ने बताया कि कुत्ते के हमले से बच्ची घायल हुई है। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें