फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंदगी कराने से रोका तो महिला पर छोड़ा कुत्ता

Mon, 30 Oct 2023 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में सोसायटी के पार्क में एक महिला विदेशी नस्ल का कुत्ता लेकर पहुंची और गंदगी कराने लगी। पार्क में टहल रही एक अन्य महिला ने मना किया तो उक्त महिला ने उस पर कुत्ता छोड़ दिया। गनीमत रही की वह बाल-बाल बच गई। शिकायत पर पीड़ित महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने महिला व एक अज्ञात के खिलाफ मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मड़ियांव में आईआईएम रोड स्थित शालीमार गार्डन के विला संख्या एम 13 में उद्यमी अमरपाल सिंह व उनकी पत्नी शबीना रहती हैं। बुधवार को शबीना सोसायटी के पार्क में टहल रहीं थीं। तभी विला संख्या एल 5 निवासी तेजस्विनी वर्मा गोल्डन रीट्रीवर कुत्ता लेकर पार्क पहुंचीं और गंदगी कराने लगीं। शबीना का आरोप है कि उन्होंने विरोध जताया तो तेजस्विनी ने उन पर कुत्ता छोड़ दिया और गालीगलौज करने लगीं। शबीना घटना का वीडियो बनाने लगीं तो तेजस्विनी ने उनका फोन छीनकर तोड़ दिया।
शबीना का आरोप है कि आईजीआरएस पोर्टल व मड़ियांव थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। तेजस्विनी को जब इसकी जानकारी हुई तो बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने शबीना को फोन कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

अमरपाल सिंह का आरोप है कि तेजस्विनी ने अपने घर में खतरनाक नस्ल के कई कुत्ते पाल रखे हैं। इसके चलते सोसायटी में रहने वाले लोगों को काफी समस्या होती है। लोग अपने बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेजने से डरते हैं। आरोपी से जब भी कुत्ते पालने का लाइसेंस दिखाने को कहा जाता है तो वह हंगामा करने लगती है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि आरोपी तेजस्विनी वर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें