फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बछरावां में कुत्ते ने दो दिन में 12 लोगों को काटा

Mon, 27 Nov 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां कस्बे में एक कुत्ते ने दो दिन में 12 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इससे लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। उन्होंने कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के महराजगंज तिराहे के पास रहने वाले मयंक, बाबूलाल, दीपक पटेल, सुनीता, राधा, राजेश, कृष्णकुमार, उमा समेत 12 लोगों को एक एक कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। इनमें आठ लोगों ने सीएचसी में इलाज कराया। अन्य चार लोगों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते के आतंक से घरों से निकलने में डर लगता है। कुत्ते के डर के चलते लोग हाथ में डंडा लेकर निकलते हैं। उन्होंने बच्चों का घर के बाहर खेलना बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें