अयोध्या में हनुमान गढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या की राजकुमारी सूरी रत्ना कोरिया की महारानी बनीं थी। उनकी स्मृति में ही वर्ष 2001 में कोरियन सरकार द्वारा सरयू तट पर क्वीन हो मेमोरियल पार्क की स्थापना की गई थी। हर वर्ष कोरियाई टीम अयोध्या आकर महारानी हो को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। कोरिया व भारत सरकार ने मिलकर सरयू तट पर स्थित रानी हो मेमोरियल पार्क का विस्तारीकरण 21 करोड़ की लागत से कराया है।
कोरिया में है महारानी हो के 60 लाख वंशज
अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना दो हजार वर्ष पूर्व दैवीय संदेश पाकर सुदीर्घ जलयात्रा से दक्षिण कोरिया पहुंची थी। जहां उनका विवाह राजा सूरो से हुआ और फिर उनका नाम रानी हो कर दिया गया। आज भी कोरिया में करक गोत्र के तकरीबन 60 लाख लोग स्वयं को राजा सूरो और अयोध्या की राजकुमारी का वशंज मानते हैं। अयोध्या के शाही परिवार और कोरिया के करक राजवंश का प्रतीक चिह्न एक समान है और ये हैं दो मछलियां।