फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: 13 साल के बच्चे में निकला 13 किलोग्राम का ट्यूमर, कैंसर संस्थान में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बचाई जान

Sun, 04 Dec 2022 11:03 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डॉक्टरों ने एक 13 साल के बच्चे के पेट से 13 किलो का ट्यूमर निकाल कर उसे नया जीवन दिया। ट्यूमर इतना बड़ा था कि बच्चे को चलने-फिरने में समस्या होने लगी थी।
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद 13 साल का बच्चा व डॉक्टरों की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने शनिवार को 13 साल के बच्चे के पेट से 13 किलोग्राम का ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया। बच्चे के पेट में जन्म के समय से ही ट्यूमर था, जोकि बढ़ता चला गया। आलम यह हो गया कि डायफ्रॉम, बड़ी आंत, छोटी आंत, गुर्दे और खून की बड़ी नसों को प्रभावित करने लगा।

विज्ञापन


कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो. आरके धीमन ने बताया कि बच्चो में इस तरह के ट्यूमर कम होते हैं। जल्द इलाज करने पर ये ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन लापरवाही होने पर यह काफी बड़े हो जाते हैं। इस बच्चे को शुरुआत में थोड़ी-बहुत समस्या थी। ट्यूमर का आकार बढ़ने की वजह से उसे चलने-फिरने में भी समस्या होने लगी थी। जांच करने में जब ट्यूमर की पुष्टि हुई तो सर्जिकल आंकोलॉजी के डॉक्टर अंकुर वर्मा, डॉ. दुर्गेश कुमार और डॉ.अशोक कुमार सिंह ने ऑपरेशन करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें - शादियों का पैकेज: 25 लाख से एक करोड़ तक में तय हो रहे रिश्ते, दहेज का रूप बदला, सरकारी सेवकों की लग रही बोली
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा चलन: शादियों के लिए ऋषिकेश, जिम कार्बेट, मसूरी और जयपुर बना पहली पसंद
विज्ञापन


चुनौती : ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर फटने का था खतरा
डॉक्टर अंकुर ने बताया कि ट्यूमर का आकार और वजन बढ़ने के कारण ऑपरेशन के दौरान कई चुनौतियां थीं। सबसे बड़ी चुनौती ट्यूमर को फटने से बचाना था। इसलिए ऑपरेशन के दौरान काफी सावधानी बरती गई। ऑपरेशन करने वाली टीम में एनीस्थीसियोलॉजिस्ट विभाग के प्रमुख डॉ. असीम रशीद, डॉ. इंदुबाला, डॉ. रुचि और डॉ. हिमांशु शामिल रहे।

संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अनुपम वर्मा ने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन बेहद जटिल होते हैं। इसलिए टीम वर्क बहुत जरूरी है। प्रो. धीमन ने बताया कि अक्टूबर से संस्थान में अत्यधिक जटिल कैंसर के ऑपरेशन शुरू किये गए हैं जिसमे आहार नली, फेफड़े एवं पैंक्रियाज कैंसर के कई मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें