फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर का कार सहित अपहरण, फ्लैट में बंद कर पीटा, मांगी 30 लाख की फिरौती

Thu, 03 Dec 2020 10:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ अखिलेश चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में गुडंबा के कल्याणपुर निवासी दांताें के डॉ. अखिलेेश चतुर्वेदी का मंगलवार रात चार बदमाशों ने लोहिया संस्थान के पास से कार सहित अपहरण कर लिया। डॉक्टर खुर्रमनगर स्थित क्लीनिक बंद कर घर जा रहे थे। बदमाश उन्हें पुलिस मुख्यालय के पीछे बने ओमेक्स अपार्टमेंट ले गए और रातभर पिटाई की।
विज्ञापन


उधर, डॉक्टर घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात साढ़े आठ बजे बदमाशों ने अखिलेेश के परिचित चिकित्सक को फोन कर  अपहरण की बात कही और 30 लाख की फिरौती मांगी।

रकम अखिलेेश के परिचित चिकित्सक की विकासनगर क्लीनिक पर लाने को कहा। डॉक्टर का साथी बाइक से कुछ रकम लेकर क्लीनिक पहुंचा। कुछ देर बाद बदमाश डॉ. अखिलेेश को लेकर पहुंचे। रकम की बातचीत के दौरान ही डॉ. अखिलेेश और उनका साथी चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन


बदमाशों ने कुछ दूर पीछा किया, लेकिन दोनों हाथ नहीं आए।  विकासनगर थाने के पास खड़ी जीप में बैठे पुलिसकर्मियों को डॉक्टर ने घटनाक्रम बताया। पुलिस डॉक्टर के साथी की क्लीनिक पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश डॉ. अखिलेश की कार से भाग चुके थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

पड़ताल में लगीं पुलिस टीमें

इसके बाद विकासनगर पुलिस ने दोनों को विभूतिखंड थाने पहुंचाया। यहां देर रात तक एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी और एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि मंगलवार को वे कार से घर लौट रहे थे। लोहिया अस्पताल के पास लघुशंका को उतरे।

इस बीच पता पूछने के बहाने बदमाश आए और उन्हें दबोच लिया। इसके बाद उन्हीं की कार में बैठाकर ओमेक्स अपार्टमेंट ले गए, जहां रातभर उन्हें पीटा। बदमाशों ने उनका मोबाइल, पैसे, अंगूठी और चेन छीन ली। डॉ. की तहरीर पर रात दो बजे तक चार बदमाशों पर केस दर्ज की प्रक्रिया चल रही थी।

मामले की पड़ताल में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। एक को फ्लैट में सुबूत तलाशने भेजा गया था। दूसरी को विकासनगर क्लीनिक के आसपास जांच में लगाया गया है। तीसरी टीम लोहिया के पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच डॉक्टर की कार तलाश रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें