फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुष्मान मंदिर से गायब मिले डॉक्टर, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीएमओ की टीम ने शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटरा विजन बेग का निरीक्षण किया। एनएचएम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. गोपीलाल व एसीएमओ भंडार डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव दोपहर 12 बजे को पहुंचे तो डॉ. मुस्तकिल आफरीन कुरैशी गायब मिले। सफाईकर्मी अशोक मौजूद थे। परिसर में गंदगी थी। ओपीडी रजिस्टर भी नहीं भरा था। इलाज के लिए आए मरीजों को सआदतगंज भेजा गया। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर के न आने पर कर्मचारी दवा देते हैं। उधर, करीब सवा एक बजे तोपदरवाजा आरोग्य मंदिर में हुए निरीक्षण में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद गैरहाजिर मिले। वह 23 तारीख से नहीं आ रहे थे। डॉक्टरों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें