एचआईवी पीड़ितों को समाज में सम्मानपूर्वक तरीके से जीने के लिए सरकार और विभिन्न संस्थाएं भले ही तमाम जागरूकता कार्यक्रम चला रही हों, लेकिन उनके साथ भेदभाव जारी है।
प्रतापगढ़ में ऐसा एक ही मामला सामना आया है, जिसमें जिला अस्पताल के सर्जन पर दो एचआईवी पीड़ितों का ऑपरेशन करने से मना कर देने का आरोप लगा है।
एचआईवी और टीबी पीड़ितों के लिए काम करने वाली संस्था पीएनपी (प्रतापगढ़ नेटवर्क फॉर पीपुल लिविंग विथ एचआईवी एड्स सोसाइटी) ने डीएम और सीएमओ से मामले की शिकायत की है। साथ ही आपरेशन न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
पीएनपी अध्यक्ष विनोद यादव के मुताबिक, संस्था से जुड़े पांच एचआईवी पीड़ितों का ऑपरेशन होना है। जिसमें से दो लोगों के ऑपरेशन की बात जिला अस्पताल के सर्जन प्रेम मोहन गुप्ता से हुई थी।