फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टर व दो अन्य से 6.79 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने पीके जैन क्लीनिक के मालिक डॉ. पीयूष व दो अन्य से 6.79 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई है। डॉ. पीयूष के मुताबिक कुछ दिन पहले वह हुसैनगंज स्थित क्लीनिक में थे। तभी अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सैन्य अधिकारी श्रीकांत शर्मा बताते हुए कहा कि उनकी यूनिट के 25 जवान ठंडी जगहों से लौटे हैं। उन्हें कुछ समस्या महसूस हो रही है। ठग ने फीस के नाम पर उन्हें बातों में उलझाया और खाते से 99,511 रुपये निकाल लिए। चिनहट के अनौरा कला निवासी राजीव यादव से 4.81 लाख और आशियाना के रजनीखंड में रहने वाले संदीप कुमार मिश्र से 98 हजार रुपये शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें