फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 31 जनवरी तक पूरा करें विद्युतीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बृहस्पतिवार को बलरामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर रेल मार्ग पर पचपेड़वा से सुभागपुर के बीच 85 किलोमीटर की परिधि में हो रहे विद्युतीकरण के कार्य को 31 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश अफसरों को दिया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्र वीर रमण बढ़नी रेलवे स्टेशन का जायजा लेने के बाद विंडो निरीक्षण करते हुए दोपहर में डेढ़ बजे के करीब बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली। सामानों की लोडिंग व अनलोडिंग व्यवस्था की बाबत आवश्यक निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने बाद में रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं का हाल देखा। प्रतीक्षालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रियों से जानकारी हासिल की। उन्होंने सुुभागपुर से पचपेड़वा के बीच रेल लाइन के हो रहे विद्युतीकरण कार्य को इस माह के अंत तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर रंजन यादव, चीफ इलेक्ट्रिकल लोको इंजीनियर अनुराग गुप्ता, चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुधांशु दूबे व सीपीटीएम आलोक कुमार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

पचपेड़वा-सुभागपुर रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। अभी तक 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहीं ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार भरेंगी। इससे देवीपाटन आने वाले श्रद्घालुओं के साथ ही नेपाल के यात्रियों को भी लाभ होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के भ्रमण को देखते हुए रेलवे अधिकारी सतर्क रहे। आरपीएफ के साथ ही जीआरपी के जवान भी मुस्तैद दिखे। रेलवे ट्रैक की भी अधिकारी निगरानी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें