फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मलिहाबाद और बीकेटी के बूथों पर पहुंचे डीएम, बीएलओ को दिए निर्देश

विज्ञापन
माल में बूथ का निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
लखनऊ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर लगाए गए। शिविरों की व्यवस्थाओं और कार्यों की प्रगति परखने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने मलिहाबाद और बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने जेहटा, काकराबाद, माल, मंझी, कठवारा और भवानीपुर स्थित विद्यालयों में बने बूथों का जायजा लिया। सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले। डीएम ने युवा और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें