श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का मंगलवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट की लगातार निगरानी करने तथा सीसीटीवी कवरेज के डीवीआर रिकॉर्डिंग कराते रहने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वास्तविक मतदान के समय नॉन फंक्शनल ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की स्कैनिंग के बाद लखनऊ भेजी जाएंगी। इस दौरान एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उप निदेशक कृषि एसएन चौधरी, भाजपा के जिला महामंत्री अरुण पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।
आठ वारंटी गिरफ्तार
श्रावस्ती। पुलिस की ओर से सोमवार रात चलाए गए अभियान के दौरान आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार भिनगा के खरगौरा मोड़ निवासी शमशाद, कुन्नपुर नौसहरा निवासी मोहर्रम अली, मंसूर अली, नौबस्ता के मजरा जौगढ़ निवासी निजाम खां, अचलापुर निवासी चोली प्रसाद व ऐलहवा के मजरा पसियनपुरवा निवासी पतिराम आदि के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।
शांतिभंग के आरोप में 12 गिरफ्तार
श्रावस्ती। पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शांतिभंग के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित एसडीएम न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।
(संवाद)