लखनऊ। जनपद को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के लिए गठित टीमों के कामों के सत्यापन के लिए डीएम विशाख जी ने शुक्रवार को हुसैनगंज और बर्लिंगटन चौराहे का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि पॉलीटेक्निक, आईजीपी, अवध, हजरतगंज, चारबाग, हुसैनगंज, बर्लिंगटन, भूतनाथ, फिनिक्स मॉल, लालबत्ती, तेलीबाग, इंजीनियरिंग कॉलेज और अलीगंज चौराहे समेत कुल 13 चौराहों पर नगर निगम, प्रोबेशन कार्यालय की संयुक्त टीम निगरानी कर रही है। ऐसे बच्चों की काउंसिलिंग कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।