लखनऊ। जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बुधवार को बैठक की और निर्वाचक नामावली से जुड़ी समस्याओं पर सुझाव मांगे। डीएम ने कहा कि मतदान स्थल पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की सूचना तय प्रारूप में ही दें। इस पर प्रतिनिधियों ने एक माह का समय मांगा। डीएम ने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराएं। इसके अलावा जिनका निस्तारण संभव नहीं है, उनका कारण भी बताएं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभी सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।