डलमऊ (रायबरेली)। डीएम हर्षिता माथुर ने बृहस्पतिवार को डलमऊ पहुंचे कार्तिक मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ मेला के साथ घाटों की सफाई, पार्किंग, बैरीकेडिंग आदि का निरीक्षण किया। तराई घाट को ऊबड़ खाबड़ देख डीएम ने उसे समतल करने के साथ बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गलियों में पटरी दुकानदारों के अतिक्रमण को रोकने के साथ ही मुराई बाग में अतिक्रमण को हटवाने की हिदायत दी। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव ने बताया कि डलमऊ के 17 घाटों पर गंगा स्नान होगा। 11 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। बिजली , पानी व शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। 25 नवंबर तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।