फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्वर ठप होने से 5 घंटे बंद रहा डीएल का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) का सर्वर ठप होने की वजह से बृहस्पतिवार को आरटीओ कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस के सत्यापन का काम करीब पांच घंटे तक ठप रहा। इससे ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय के सारथी भवन में आवेदकों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर करीब तीन बजे सर्वर चलना शुरू हुआ, जिसके बाद काम हो पाया। देर शाम तक भी आरटीओ कार्यालय में आवेदकों की भीड़ लगी रही। सत्यापन का काम आमतौर पर पांच मिनट से भी कम समय में पूरा हो जाता है लेकिन सर्वर की समस्या के कारण आवेदकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह ने बताया कि सर्वर में समस्या को लेकर एनआईसी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें