फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जोड़ मेला में सजा दीवान, गूंजे शबद

Sun, 26 Oct 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जोड़ मेला में सजा दीवान, गूंजे शबद
विज्ञापन
लखनऊ। ऐशबाग के टिकैत राय तालाब स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी में शनिवार को ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़ मेला श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया। इस दौरान विशेष दीवान सजाया गया और शबद कीर्तन हुए। बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन के संस्थापक मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि शाम सात से रात 11 बजे तक आयोजन चले। विशेष दीवान के आयोजन में दरबार साहब श्री अमृतसर से आए कारज सिंह ने शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा नानक पिआऊ दिल्ली से आए ज्ञानी बचित्तर सिंह ने बाबा बुड्ढा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की समाप्ति पर मिस्सी रोटी और लस्सी का लंगर बांटा गया। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह परिहार, हरजीत सिंह सब्बरवाल, गुरुशरण सिंह चावला, हरजिंदर सिंह चावला, धर्मेंद्र सिंह और सिमरजोत सिंह आदि मौजूद रहे। रविवार को सुबह छह बजे से लेकर दोपहर तक विशेष दीवान सजाया जाएगा।

जोड़ मेला में सजा दीवान, गूंजे शबद

जोड़ मेला में सजा दीवान, गूंजे शबद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें