लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में चल रहे खेल महोत्सव ‘आरंभ-2026’ के दूसरे दिन शनिवार को टेबल टेनिस के मुकाबले हुए। एकल वर्ग के फाइनल में दिव्यांशु ने रोहन राणा को हराकर पहला स्थान हासिल किया। मिश्रित युगल में मन्नत और दिव्यांशु की जोड़ी ने ने कामना सिंह व शौर्य सिंह को हराया। युगल वर्ग में उत्कर्ष राणा और हर्ष राणा की जोड़ी विजेता रही। एकल फाइनल के युगल वर्ग में उत्कर्ष राणा और हर्ष राणा विजेता रहे। दिव्यांशु श्रीवास्तव और विवेक कुमार गुप्ता को उपविजेता स्थान मिला।