वृंदावन के नीलगिरि एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
तेलीबाग। वृंदावन के नीलगिरि एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें दिव्या दीक्षित को अध्यक्ष चुना गया और कृष्ण कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। राजेंद्र पाल सिंह सचिव और दलपतराम कोषाध्यक्ष बने। इसके अलावा कार्यकारिणी के 16 कार्यकारी सदस्य भी चुने गए। निर्वाचित सदस्यों में निरंजन कुमार श्रीवास्तव, दीप कुमार गुप्ता, मेखलाल सिंह, आभा पांडे, सुनील कुमार सिंघल, राकेश कुमार, आशीष कुमार वर्मा और नवीन कुमार वर्मा, मिथिलेश चौबे, विवेक यादव समेत अन्य सदस्य शामिल हैं।