फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव 23 को

Mon, 10 Nov 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जियो गीता उत्तर प्रदेश की ओर से 23 नवंबर को होने वाले आगामी दिव्य ग
विज्ञापन
लखनऊ। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से जनेश्वर मिश्र पार्क में 23 नवंबर को दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का आयोजन होगा। इस संबंध में रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता हुई। महासचिव प्रदीप मित्तल ने बताया कि सुबह 11:30 से तीन बजे तक ज्ञानानंद महाराज गीता का महत्व समझाएंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विशिष्ट अतिथि संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत होंगे। हम एक बनें, हम नेक बनें का संदेश दिया जाएगा। छात्राओं से लेकर नौकरीपेशा सभी के लिए गीता कैसे उपयोगी है बताया जाएगा। बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संयोजक मणि प्रसाद मिश्र ने बताया कि जीओ गीता का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम कराना नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में गीता के सार को उतारने का अभियान है। यह बच्चों में संस्कार, युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, परिवारों में प्रेम और समाज में समरसता लाती है। संस्था चाहती है कि हर व्यक्ति गीता को जाने, समझे और अपने जीवन में उतारे। उत्सव में आने वाले लोगों के लिए निशुल्क प्रवेश के साथ जलपान की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें