फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हंसखेड़ा में डिवाइडर बंद, डीसीपी से मिले व्यापारी

विज्ञापन
ज्ञापन देते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने सोमवार को डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित से मुलाकात की। महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह, हंसखेड़ा पारा क्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने बताया कि पुरानी पारा चौकी चौराहे पर कुछ महीने से डिवाइडर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के करीब तीन लाख लोगों को रास्ता बदलकर आना पड़ता है। व्यापारियों ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान इंद्रेश चंद श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, ऋषभ शुक्ला, मनीष अवस्थी, अमित राजपूत, दिनेश गुप्ता, कपिल मिश्रा मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें