लखनऊ। केबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियाेगिता 15 अप्रैल से शुरू होगी। प्रतियोगिता विनय खंड मिनी स्टेडियम में 18 अप्रैल तक खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 एवं सीनियर के बालक और बालिका वर्ग में खेली जाएगी। इसके अलावा मिश्रित युगल वर्ग के मुकाबले अंडर-17, 19 और सीनियर वर्ग में खेले जाएंगे। आयोजन सचिव प्रवीन ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना एवं उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।