लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 31 जुलाई को जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित करेगा। यह प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग के लिए होगी। इसमें 14, 17 और 19 वर्षीय आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसका आयोजन बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज लखनऊ के क्रीड़ा मैदान पर होगा। कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी आलोक भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक से पात्रता छह प्रतियों में प्रमाणित करानी होगी। आवश्यक कागजात और तीरंदाजी किट साथ लाना अनिवार्य है।