फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिला अस्पताल को मिले दो और चिकित्सक

Sat, 17 Feb 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। डॉ. प्रांजल के इस्तीफे के बाद दो नए डॉक्टर मिल गए हैं। डॉक्टरों ने शुक्रवार से ओपीडी भी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा मरीज आते थे लेकिन फिजीशियन चिकित्सकों की कमी के कारण समस्या हो रही थी। अब मरीजों को ओपीडी में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार मरीज मेडिसिन विभाग में ही आते हैं। इस विभाग में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। फिजीशियन डॉ. प्रांजल के इस्तीफे के बाद समस्या बढ़ गई थी। मरीजों को ओपीडी में चिकित्सीय सलाह लेने के लिए इंतजार करना पड़ता था। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने शासन को पत्र भेजकर चिकित्सकों की डिमांड की थी।

जिला अस्पताल में आए दो नए डॉक्टरों ने शुक्रवार को ओपीडी शुरू कर दी। एमडीए मेडिसिन डॉ. आलम मोहम्मद मुस्तफा ने पहले ही दिन ओपीडी में सवा सौ मरीजों का इलाज किया। इसके अलावा एमबीबीएस डॉ. दाउद हुसैन ने भी करीब 90 मरीजों का इलाज किया। फिजीशियन डॉक्टरों की संख्या चार होने के बाद मरीजों को अब बड़ी राहत मिलेगी। ओपीडी के साथ ही भर्ती मरीजों को भी इलाज में सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन



अब मरीजों को ओपीडी में नहीं होगी दिक्कत
जिला अस्पताल को दो नए डॉक्टर मिले हैं। दोनों डॉक्टरों ने ओपीडी भी शुरू कर दी है। अब मरीजों को ओपीडी में दिक्कत नहीं होगी। मेडिसिन विभाग में चार फिजीशियन और कॉर्डियोलॉजी व नाक-कान-गला विभाग में दो-दो चिकित्सक उपलब्ध हैं। -
विज्ञापन

डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें