लखनऊ। लखनऊ चेस एसोसिएशन और कर्नल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू होगी। कर्नल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल प्रांगण में होने वाली प्रतियोगिता अंडर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 और ओपन वर्ग में खेली जाएगी। आयोजन सचिव आनंद सिंह ने बताया कि पुरुष और महिला वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता 12 अप्रैल तक खेली जाएगी। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के अधार पर चयनित टीम सीतापुर में 22 अप्रैल से होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।