फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिला बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट आठ से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोल्डन शटल लीग जिला बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 8 से 11 जुलाई तक होगा। टूर्नामेंट का आयोजन एमजे बैडमिंटन अकादमी और चंद्रावती सामाजिक संस्थान की ओर से किया जा रहा है। आयोजन सचिव आगा शाकिर ने बताया कि कल्याणपुर स्थित एमजे बैडमिंटन अकादमी में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, सीनियर पुरुष और महिला, मास्टर्स 35+, 45+, 55+ और 65+ आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों के लिए सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें