फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जून के मुफ्त राशन का वितरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्ति विभाग की ओर से कोटेदारों के माध्यम से जून महीने के मुफ्त राशन का वितरण सोमवार से किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलापूर्ति अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी कोटेदारों के यहां खाद्यान्न पहुंच चुका है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को जून का निशुल्क राशन 25 मई से 10 जून तक उचित दर की दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो खाद्यान्न, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो फोर्टिफाइड चावल शामिल है, दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न, जिसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो फोर्टिफाइड चावल शामिल रहेगा, निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं होगा, वह मोबाइल ओटीपी सत्यापन के जरिये निशुल्क राशन प्राप्त कर सकेंगे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें