लखनऊ। आईईटी लखनऊ के सोशल क्लब परमार्थ की ओर से रविवार को मुस्कान 2026 का आयोजन किया गया। इसके तहत 400 से अधिक जरूरतमंद परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में एकेटीयू के कुलपति डॉ. जेपी पांडेय और आईईटी के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक मौजूद रहे।