इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा की ओर से बुधवार को सम्मान एवं स्वागत समारोह हुआ।
लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत होटल में इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा की ओर से बुधवार को सम्मान एवं स्वागत समारोह हुआ। जरूरतमंदों को उपयोगी वस्तुएं दी गईं। सामाजिक संस्थानों को धनराशि दी गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रिया नारायण को सदस्याओं ने कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। सदस्यों ने पूर्व में किए गए प्रोजेक्ट्स और कार्यों की जानकारी साझा की। क्लब की ओर से गूंगे-बहरे फाउंडेशन को 6,000 रुपये, दिया बाती फाउंडेशन को 5,000 रुपये और अन्य फाउंडेशन को सहायता राशि दी गई। एक जरूरतमंद बेटी को सिलाई मशीन और एक को ब्यूटी पार्लर कार्य के लिए उपकरण दिए गए। अन्य जरूरतमंदों को जरूरी उपकरण दिए गए। संचालन अनुरिता भार्गव ने किया। अध्यक्ष अर्पणा भार्गव, सदस्य मुक्ति जिंदल, सेक्रेटरी श्वेता भार्गव, कोषाध्यक्ष दीपिका, एडिटर नम्रता भार्गव, राखी भार्गव व अन्य सदस्य मौजूद रहीं।