लखनऊ। गाजीपुर के पटेल नगर निवासी विभाेर मिश्रा (35) ने सोमवार रात फंदा लगा लिया।
विभोर की पत्नी दीपिका ने बताया कि पति प्राइवेट नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले उनकी नौकरी छूट गई थी। इस कारण वह डिप्रेशन में चल रहे थे। सोमवार को वह काम पर गई थीं। रात में वह लौटीं तो विभोर अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटके मिले। उनकी चीख सुन अन्य घरवाले भी आ गए। परिजन विभोर को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।