फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेपर खराब होने से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी

Sun, 28 Dec 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पेपर खराब होने से परेशान बीए की छात्रा मंजू रावत (22) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सआदतगंज के लकड़मंडी निवासी मंजू रावत हरदोई के संडीला स्थित कॉलेज से बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थीं। उनके भाई संदीप ने बताया कि बहन का 16 दिसंबर को परीक्षा थी। पेपर खराब होने से वह परेशान थीं। शुक्रवार शाम उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर घरवाले उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए। मंजू ने डॉक्टर को बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंजू के पिता जमुना प्रसाद मूर्ति बनाने का काम करते हैं। परिवार में मां सुनीता देवी, दो भाई व एक बहन और हैं। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य का कहना है कि घटना की कोई सूचना स्थानीय पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें