लखनऊ। सात माह पहले पत्नी की मौत से परेशान बीबीडी इलाके के लोनापुर निवासी पान दुकानदार कृपा शंकर (25) ने बृहस्पतिवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। कृपा शंकर की भाभी अंबिका के अनुसार सुबह देवर के कमरे में जब कोई हलचल नहीं हुई तो वह उनके कमरे में पहुंची। कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे कृपा शंकर का शव फंदे से लटक रहा था। अंबिका ने बताया कि देवर हनीमैन गोमतीनगर में पान की दुकान चलाते थे। सात माह पहले उनकी पत्नी की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद कृपा शंकर मानसिक रूप से परेशान रहता था। उनकी दो बेटियां हैं। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में इस बात का पता चला है कि तनाव से परेशान होकर कृपा शंकर ने आत्महत्या की है।