राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे।
लखनऊ। खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन पर बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में मनुष्य प्रकृति से दूर होता जा रहा है। यह बीमारियों का बड़ा कारण है। स्वस्थ रहने के लिए सात्विक भोजन, नियमित व्यायाम और व्यसनों से दूरी जरूरी है। समापन सत्र में भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. वीपी शर्मा ने विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। लखनऊ विवि के प्रो. सुधीर मेहरोत्रा ने कहा कि जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली से बीमारियों से बचा जा सकता है। प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया ने बताया कि इस दौरान शोधपत्र और पोस्टर प्रस्तुति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।