लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के कैली गांव में रविवार शाम दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव के राजन मिश्रा की अगुवाई में ग्रामीण एक स्थान पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। उस स्थान को गांव के मोहनलाल ने अपनी भूमि बताकर विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि आयोजकों से प्रशासन से अनुमति लेकर प्रतिमा स्थापित करने के लिए कहा गया।