लखनऊ। विवेक तिवारी हत्याकांड में दोषी बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी आठ साल से जेल में है। उसे 10 साल की सजा सुनाई गई है। ऐसे में उसे दो साल और सजा काटनी होगी। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रशांत हाईकोर्ट में अपील कर सकता है। अगर हाईकोर्ट उसे बरी करता है तो प्रशांत के बहाल होने की भी संभावना है।