शब्बीर हसन ''अली सागर'' की डाॅ. तशना आलमी एक अजूबा नाटक किताब का विमोचन करते अतिथि।
लखनऊ। जन संस्कृति मंच ने उर्दू शायर तशना आलमी के नौवें स्मृति दिवस पर राही मासूम रजा जन्मशती समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम रविवार को यूपी प्रेस क्लब में हुआ। इसमें शब्बीर हसन ''अली सागर'' की डाॅ. तशना आलमी एक अजूबा नाटक किताब का विमोचन हुआ। सौ साल के राही विषय पर परिचर्चा हुई। अबू हुरैरा, इशरत नाहिद, शकील सिद्दीकी और जयप्रकाश धूमकेतू ने इसे संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि साहित्यकार अपने समय में, अपने समय को रचता है लेकिन उसमें अतीत की गूंज और भविष्य की आहट भी होती है।