फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्वांटम प्रौद्योगिकी की भविष्य की दिशाओं पर हुआ मंथन

Fri, 27 Feb 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
क्वांटम प्रौद्योगिकी की भविष्य की दिशाओं पर हुआ मंथन
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के लखनऊ इंजीनियर्स भवन पर क्वांटम प्रौद्योगिकी विषय पर संगोष्ठी बृहस्पतिवार को हुई। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के अध्यक्ष, प्रो. ओंकार प्रसाद ने कहा कि आज क्वांटम प्रौद्योगिकी के बढ़ते कदम के चलते लोगों को सेमीकंडक्टर, लेजर, एमआरआई मशीन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष यात्रा जैसे क्रांतिकारी आविष्कार मिले हैं। इन आविष्कारों ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन संभव किए हैं। क्वांटम संगणन भविष्य में सांकेतिक सुरक्षा, औषधि अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जटिल गणनाओं के क्षेत्र में क्रांति ला सकती है। कार्यक्रम में प्रो. लीना सिन्हा ने क्वांटम अंतर्संबद्धता विषय पर विचार रखे। संस्था के अध्यक्ष, इं. वीपी सिंह ने कहा कि क्वांटम प्रौद्योगिकी भविष्य की महत्वपूर्ण तकनीक है। यह तीव्र गणना, सुरक्षित संचार और उन्नत अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान कर रही है और देश की वैज्ञानिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

क्वांटम प्रौद्योगिकी की भविष्य की दिशाओं पर हुआ मंथन

क्वांटम प्रौद्योगिकी की भविष्य की दिशाओं पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें