फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनों के सुरक्षा सिस्टम कवच पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स यूपी स्टेट सेंटर की ओर से शनिवार को इंजीनियर्स भवन में रेल दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विकसित किए कवच सिस्टम पर चर्चा हुई। बताया गया कि इसे 1456 किमी रूट पर लगाया जा चुका है। पांच सालों में 44 हजार रूट किमी पर इसे लगाकर शून्य दुर्घटनाओं का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। मुख्य अतिथि दक्षिण मध्य रेलवे के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल चीफ सिग्नल व टेलीकॉम इंजीनियर मशाहूर आलम ने बताया कि कवच को स्वदेशी रूप से आरडीएसओ ने विकसित किया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शरद गुप्त ने वित्तीय कवच पर चर्चा की। बताया कि निवेश क्यों महत्वपूर्ण है। एसके वर्मा, मसर्रत नूर खान, जसवंत सिंह, नवीन चंद्र मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें