फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेटेंट कानून और कॉपीराइट संरक्षण पर चर्चा

विज्ञापन
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) यूपी स्टेट सेंटर की ओर से पेटेंट लॉ एवं कॉपीराइट सुरक्षा वि
विज्ञापन
लखनऊ। रिवर बैंक काॅलोनी के इंजीनियर्स भवन में शनिवार को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) यूपी स्टेट सेंटर की ओर से पेटेंट लॉ एवं कॉपीराइट सुरक्षा विषय पर व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. भारत राज सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी व्याख्यान अभियंताओं, विद्यार्थियों और उद्योग जगत के लिए उपयोगी है। मुख्य वक्ता के रूप में सॉलिसिटेशन एवं आर्ग्युइंग काउंसिल उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ पीठ के अधिवक्ता राज विक्रम सिंह ने पेटेंट कानून एवं कॉपीराइट संरक्षण से जुड़े विभिन्न जानकारियां दीं। बौद्धिक संपदा अधिकार नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही रचनात्मक कार्यों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। संयोजक इंजीनियर केपी त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन संस्था के मानद सचिव इंजीनियर एनके निषाद ने किया।

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) यूपी स्टेट सेंटर की ओर से पेटेंट लॉ एवं कॉपीराइट सुरक्षा वि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें