फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवाओं से संवाद में मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) में दो दिवसीय युवाओं से संवाद : मन की बात कार्यक्रम का समापन हो गया। इस आयोजन में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, युवा संवाद और पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और कॅरिअर संबंधी समस्याओं में सहायता देना था। प्राचार्य केके शुक्ला के निर्देशन में यह कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रकोष्ठ की संयोजक रश्मि सोनी के नेतृत्व में हुआ। प्राचार्य ने युवाओं से कहा, अवसाद और नकारात्मक मनोवैज्ञानिक कारकों से दूर रहने के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। मनोवैज्ञानिक तान्या दीक्षित ने अवसाद, तनाव और चिंता से स्वयं को बचाने के सुझाव दिए। मनीष मिश्रा ने कॅरिअर निर्माण संबंधी समस्याओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। छात्रों ने विशेषज्ञ अंशुमाली शर्मा और अन्य शिक्षकों के समक्ष अपनी बात रखी। कला संकाय अध्यक्ष एससी हजेला ने समेत आशुतोष शुक्ल, आदित्य काला और आयुषी शर्मा सहित कई शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें