लखनऊ। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति से संबद्ध विराम व विनय खंड की समस्त समिति की समीक्षा बैठक रविवार को हुई। विनय खंड स्थित बैठक में महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने महासमिति की कार्य पद्धति, कार्यशैली के बारे में जाना व बताया। बैठक में संबंधित समितियों ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। महासमिति के जनहित में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में महासमिति के कार्यकारी महासचिव कर्नल एएन पांडे, सचिव सीजी नायर, कार्यकारी सचिव संजय निगम उपस्थित रहे।