लखनऊ। चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन से लेकर इलाके की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को रेलवे, जिला व नगर निगम अफसरों की बैठक हुई। डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा व एडीएम सिटी अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुप्ता, एसीपी कैसरबाग रत्नेश सिंह ने आपसी तालमेल बनाते हुए स्टेशन के विकास पर चर्चा की। मुख्य सड़क से प्रवेश और निकास के मुद्दे पर बात हुई। जाम को लेकर पुलिस की भूमिका पर चर्चा की गई। अफसरों ने स्टेशन का निरीक्षण भी किया।