लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बुधवार को हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से ‘हिंदी टिप्पण आलेखन में व्याकरणिक अशुद्धियां’ विषय पर कार्यशाला हुई। अध्यक्षता कार्यवाहक कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। मुख्य वक्ता लविवि के पूर्व आचार्य हरिशंकर मिश्रा ने वर्तनी, उच्चारण, शब्द रचना और लेखन संबंधी विभिन्न प्रकार की अशुद्धियों को समझाया। कुलसचिव अश्विनी कुमार सिंह, सहायक निदेशक बलजीत कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।