लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में क्रीड़ा परिषद की ओर से सोमवार को खेल प्रबंधन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जावेद अली ने व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रभावी खेल प्रशिक्षण, कुशल कार्यालय प्रबंधन और खेल सामग्री के उचित रख-रखाव पर जोर दिया। कहा कि प्रतिभागियों को खेल प्रशासन में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। इससे पहले क्रीड़ा परिषद के महासचिव अजय कुमार आर्य और वॉलीबॉल क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद तारिक ने उनका स्वागत किया। कार्यशाला का उद्देश्य खेल प्रशिक्षकों और कर्मियों की प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना था।